शब-ए-बरा'अत की रात मगरिब की नमाज़ के बाद पढ़ी जाने वाली 6 रकात नफिल नमाजों की फ़ज़ीलत

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 शब-ए-बरा'अत की रात मगरिब की नमाज़ के बाद पढ़ी जाने वाली 6 रकात नफिल नमाजों की फ़ज़ीलत 🥀*



1⃣-हदीस शरीफ_हज़रत ए सैय्यदना अम्मार बिन यासिरرضي الله تعالٰ عنه फरमाते हैं कि आक़ा करीमﷺ ने फरमाया जो शख्स मगरिब के बाद 6 रकात नमाज़ पढ़े उसके सारे गुनाह बख़्श दिए जाएंगे अगरचे समंदर के झाग के बराबर हो।(📚तिबरानी) 

*2⃣-6 रकात नमाज़ का सवाब 12 साल की इबादत के बराबर*
हदीस शरीफ_हज़रत अब हुरैराرضي الله تعالٰ عنه फरमाते हैं की जो शख्श मगरिब के बाद 6 रकात नमाज़ पढ़े और उसके बाद कोई बुरी बात न करे तो अल्लाह उस शख्श को 12 बरस की इबादत का सवाब अता फरमाता है।
(📚तिरमिज़ी जिल्द 1 स.198 इब्ने माजा )

*3⃣-शब-ए-बरा'अत में रात भर जाग कर इबादत करने से जन्नत वाजिब हो जाती है*
हज़रत मआज़ बिन जबलرضي الله تعالٰ عنه ईरशाद फरमाते हैं जो सख़्श 5 रातों मे शब बेदारी करे यानी रात भर इबादत करे उसके लिए जन्नत वाजिब हो जाती है(उन्ही में एक रात) शाबान की 15वी रात शब ए बरा'अत है।
(📚अत्तरगीबो वत्तरहीब जि.2 स.98बहारे शरीअत हिस्सा 4 स.105 )

*4⃣-6 रकात नमाज़ किस तरह अदा की जाये*
पहले 2 रकात नमाज़ दराज़ी उम्र की निय्यत से पढ़े फिर 2 रकात नमाज़ रिज़्क़ की कुसादगी की नीयत से अदा करें और फिर 2 रकात नमाज़ दोज़ख की आज़ादी की नीयत से पढ़े या गुनाहों की बख्शिश की नीयत ऐ पढ़े और मुनासिब ये है कि 6 रकात नमाज़ पढ़ने के बाद फिर 2 रकात नमाज़ ईमान पर खात्मा बिल खेर की निय्यत से अदा की जाये ईमान पर खात्मा ही असल है।

*5⃣-शब-ए-बरा'अत के 2 वज़ाएफ* 
नफिल नमाज़ें कसरत से पढ़ें फिर 100 मर्तबा दुरूद शरीफ फिर 100 बार कलमा शरीफ 100 मर्तबा अस्तग़फ़ार 100 बार लाहौल शरीफ फिर दुआ मांगे और यकीन रखें की अल्लाह ता'अला हमारी दुआ क़ुबूल फरमाएगा।

*6⃣-शब-ए-बरा'अत में जियारत-ए-क़ुबूर*
हदीस शरीफ_हज़रते आईशा सिद्दीकाرضی اللہ تعالٰ عنہا फरमाती हैं की(शब बरा'अत में) मेने प्यारे आक़ाﷺ को जन्नतुल बक़ी कब्रस्तान में पाया आप मुसलमान मर्दों और औरतों और शहीदों के लिए बख्शिश की दुआ फरमाते थे।

(📚बैहक़ी शरीफ)



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Tasweer Banane Walo'n Ki "Shab-e-Bara'at" Me Bhi Bakhshish Nahi Hogi

SHAB-E-BAR'AT WAHABIYO KE GHAR SE

Shaban Ki 15vi Raat Me Ibaadat Karna